मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: सकरा (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर भुट्टा चौक के समीप गुरुवार को रॉन्ग साइड साइड से ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मछही निवासी टेंट संचालक ब्रह्मदेव राम के पुत्र सोनू कुमार (23) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसी गांव के रामकुमार राम के पुत्र अनीश कुमार (16) व बरियारपुर थाने के कटेसर लोहारगामा निवासी विजय राम के पुत्र चंदन कुमार राम (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सड़क किनारे काफी देर तक पड़े रहे। सोनू टेंट का काम करता था।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों और सोनू के शव को सकरा अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिक...