Muzaffarpur News: रैली निकालकर स्तनपान के बारे में किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह पर एसकेएमसीएच के स्टेट मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट व बीएससी नर्सिंग कॉलेज की नर्स प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। इसकी शुरुआत एसकेएमसीएच के एमसीएच विंग से हुई, जो अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अधीक्षक कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान एनपीएम प्रशिक्षुओं ने 'मां का दूध-शिशु का पहला अधिकार', 'पहले छह माह केवल मां का दूध' तथा 'स्तनपान है जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत' जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। स्टेट मिडवाइफरी एजुकेटर संजीता कुमारी यादव ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य प्रत्येक मां को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.