Muzaffarpur News: रैपिड शतरंज के चैंपियन बने सुभाष सिन्हा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में रविवार को आयोजित एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र सिन्हा ने खिताब अपने नाम किया। अयान उपविजेता और आर्या तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य निर्णायक सौरव आनंद ने बताया कि निर्णायक मुकाबलों में पहले बोर्ड पर अयान ने मुकुल शरण को, दूसरे बोर्ड पर सुभाष चंद्र सिन्हा ने त्रिजल श्रीवास्तव को तथा तीसरे बोर्ड पर आर्या ने सानिया परवीन को शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में मयंक ने आकाश, विहान आनंद ने रणदीप, अनुराग ने विराट, अर्जुन ने हीर और आयशा ने रंजीता को हराया।चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच और टीओएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा व अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी देकर विजेताओं को सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.