मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से होकर बहनेवाली तीनों प्रमुख नदियों में गंडक का जलस्तर अभी भी चिंता का सबब बना हुआ है। इसका जलस्तर लालगंज के साथ ही रेवाघाट में कम हुआ है। यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर भूस्खलन, गंडक में बाढ़ को लेकर अलर्टबागमती का जल स्तर वहीं, बागमती के जलस्तर में आंशिक कमी आई, लेकिन बेनीबाद में यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इधर, बूढ़ी गंडक का प्रवाह रविवार को भी स्थिर बना रहा। यह भी पढ़ें- Bihar Nepal Flood: नेपाल में फिर लैंड स्लाइड से बिहार में हड़कंप, बाढ़ की आशंका; लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनीकेंद्रीय जल आयोग के आंकड़े केंद्रीय जल आयोग द्वारा शाम छह बजे तक के जलस्तर के जारी आंकड़ों के अनुसार गंडक का जलस्तर रेवाघाट में आठ सेंटीमीटर नीचे आया है। यह 53.98 मीटर पर बह रही थी...