Muzaffarpur News: रेवा में गंडक पड़ी नरम, बेनीबाद में बागमती लाल निशान पार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से होकर बहनेवाली तीनों प्रमुख नदियों में गंडक का जलस्तर अब धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। सोमवार को रेवा घाट के साथ-साथ लालगंज में गंडक के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि, बागमती नदी बेनीबाद में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उधर, बूढ़ी गंडक का जलस्तर पिछले एक सप्ताह स्थिर रहने के बाद घटना शुरू हुआ है। सोमवार को इसके जलस्तर में नौ सेंटीमीटर तक की कमी आई।
जलस्तर में कमी केंद्रीय जल आयोग द्वारा सोमवार शाम छह बजे तक के जलस्तर के जारी आंकड़ों के अनुसार, गंडक नदी का जलस्तर रेवाघाट में आठ सेंटीमीटर नीचे आया है। यह 53.90 मीटर पर बह रही थी। वहीं, लालगंज में यह 11 सेंटीमीटर कम होकर 51.57 मीटर पर पहुंच गई। इस तरह अब लाल निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बाढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.