Muzaffarpur News: रेवा घाट पर डूबने से बुजुर्ग की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: सरैया। रेवा घाट पर रविवार को डूबने से रेवा पक्का टोला निवासी अंबिका सहनी (74) की मौत हो गई। इस दौरान घाट पर कांवरियों के बीच अफरातफरी मच गई। कांवरियों के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पूर्व मुखिया गणिनाथ सहनी ने बताया कि अंबिका सहनी रेवा घाट पर भैंस को नहलाने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की धारा में बह गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.