Muzaffarpur News: रेवाघाट मुक्तिधाम में मिनी शवदाह गृह का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंडक नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध रेवाघाट मुक्तिधाम में मंगलवार को मिनी शवदाह गृह का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह एवं प्रखंड प्रमुख जानकी देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि रेवाघाट मुक्तिधाम में शवदाह गृह की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मिनी शवदाह गृह के चालू होने से यहां आने वाले लोगों को शव का दाह संस्कार करने में काफी सुविधा होगी। कहा कि रेवाघाट मुक्तिधाम में प्रतिदिन सैकड़ों शवों का दाह संस्कार किया जाता है। यह मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रमुख मुक्तिधाम है। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राइन मुन्ना, गणिनाथ सहनी, अशोक पासवान, मुनचुन सिंह, लालबाबू उपाध्याय, जलेश्वर साह, नंदकिशोर सिंह आदि थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.