मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवाघाट पुल से लगातार तीसरे दिन गुरुवार को युवक ने गंडक नदी में छलांग लगा दी। संयोग था कि एसडीआरएफ और मकेर पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही थी। युवक को नदी में कूदते देख जवानों ने बचा लिया। युवक जैतपुर थाना क्षेत्र के कोलवारा निवासी रुपेश सिंह का पुत्र रोहित कुमार है। वह पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। सारण और मुजफ्फरपुर जिले को जोड़ने वाला गंडक नदी पर बना दरोगा राय सेतु (रेवाघाट पुल) पर बीते एक सप्ताह में 11 लोगों ने नदी में छलांग लगाई, जिसमें से पांच की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोगों को बचा लिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: रेवा घाट गंडक पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने बचाया लगातार बढ़ रही घटनाओं क...