मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवाघाट पुल से बुधवार को एक युवक ने गंडक नदी में छलांग लगा दी, जबकि दूसरे युवक को मकेर पुलिस ने पुल पर पकड़ लिया। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर नंबर की बाइक से एक युवक रेवा घाट पुल पर पहुंचा। बाइक खड़ी करने के बाद युवक ने नदी में छलांग लगा दी। उसका कोई अता-पता नहीं चला। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर ली है। पुल पर पकड़ा गया युवक परसा का बताया जा रहा है। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए मकेर थाने की ओर से तीन पुलिसकर्मियों को रेवाघाट पुल पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: रेवा घाट गंडक पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग पूछताछ में युवक के परसा निवासी होने की जानकारी मिली। मंगलवार को भी सरैया थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी म...