Muzaffarpur News: रेवाघाट पुल पर बाइक व साइकिल में टक्कर, तीन जख्मी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेवाघाट पुल पर मंगलवार दोपहर बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और साइकिल सवार पशुपालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर के बाद तीनों पुल पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।सूचना पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों बाइक सवारों को सरैया सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं, राहगीरों ने साइकिल सवार को ऑटो से मकेर पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, बाइक सवार मकेर थाना क्षेत्र के ठहरा गांव निवासी दिनेश कुमार और सोनू कुमार हैं। वहीं, साइकिल सवार पशुपालक मकेर के चांदनी चौक निवासी विश्वनाथ राय हैं। बताया जाता है कि मकेर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.