Muzaffarpur News: रेल टेल का सर्वर हुआ सुस्त, वेटिंग पर अटक जा रहा तत्काल टिकट
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार खत्म होने के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच तत्काल टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। रेलटेल का सर्वर सुस्त पड़ने से ऑनलाइन और काउंटर दोनों जगह बुकिंग में देरी हो रही है। ऑनलाइन टिकट में लॉगइन, पेज लोड और भुगतान अटकने से कंफर्म के बदले वेटिंग मिल रहा है। वहीं, दस-दस घंटे कतार में इंतजार के बाद भी यात्रियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गुजरात और मुंबई जाने वालों की सबसे अधिक भीड़ है। सर्वर की सुस्ती से दलालों के अवैध सॉफ्टवेयर भी फिलहाल बेअसर साबित हो रहे हैं। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पिछले छह दिनों में तत्काल टिकट की मांग दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही कन्फर्म टिकट मिलने की दर भी तेजी से गिरी है। 15 नवंबर से पहले जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर स्लीपर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.