मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने वाले 20 यात्रियों को आरपीएफ ने पकड़ा है। सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर आठ की लाइन क्रॉस करते समय सभी को पकड़ा गया है। दरअसल, कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग की ओर से रेलवे लाइन खुली होने के कारण यात्री शॉर्टकट के लिए सीधे ट्रैक पार करते हैं। इस दौरान ट्रेन आने पर भगदड़ मच जाती है और ट्रैक पर गिरने का खतरा बना रहता है। पकड़े गए यात्रियों से 10 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...