Muzaffarpur News: रेलवे यार्ड में चोरी करते युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के रेल यार्ड से रेलवे की संपत्ति चोरी करते आरपीएफ ने मंगलवार को सीतामढ़ी के रिजवान अंसारी (25) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 लिफ्ट कॉक (नल) और 10 पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत 2728 रुपये है। आरपीएफ के अनुसार, आरोपित रेलवे यार्ड में बोतल चुनने के बहाने पहुंचा था। इसी दौरान खड़ी ट्रेन से नल खोलकर और रेल लाइन किनारे रखे पेंड्रोल क्लिप बोरी में भरकर ले जा रहा था। जवानों ने उसे वाशिंग पिट के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ में उसने 23 सितंबर को चोरी किए गए 58 ग्रेविटी कॉक रेलवे पानी टंकी के पास झाड़ी में छिपाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर उसे भी बरामद किए गए। आरोपी सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.