मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान (जेआरटीआई), मुजफ्फरपुर में शुक्रवार से बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 20 टीमें हिस्सा ले रहीं है। इन टीमें में ट्रेन मैनेजर, एएलपी, जेई तथा गार्ड प्रमोशन कक्षाओं के प्रशिक्षुओं को शामिल किया गया है। उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य राजू कुमार ने किया। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है। मौके पर खेल अनुदेशक, अमोद कुमार (ट्रैफिक इंस्ट्रक्टर), विकास रंजन कुमार (हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट), संजय कुमार एवं अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...