मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामदयालु नगर की 33 केवीए डेडिकेटेड रेलवे फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण शुक्रवार को जंक्शन की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े आठ घंटे तक ठप रही। इस दौरान जंक्शन के स्टॉल, रेलवे कार्यालय, क्वार्टर और पानी आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। भीषण गर्मी में यात्री बिजली-पानी के लिए तरसे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अमलैया आशानंद में महज दो घंटे नसीब हो रही बिजलीबिजली सप्लाई प्रभावित पहली बार रेल फीडर में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ब्रेक डाउन हुआ। रेलवे की विद्युत शाखा और बिजली विभाग की टीम फॉल्ट ढूंढने निकली, लेकिन फॉल्ट का पता लगने में ही कई घंटे बीत गए। तकनीकी टीम ने लाइन तीन बार दुरुस्त की, लेकिन जैसे ही लोड दिया गया लाइन ट्रिप कर जा रही थी। देर रात मशक्कत के बाद आपूर्ति स...