मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: सकरा। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर मुशहरी मथुरापुर गांव के समीप रविवार को रेललाइन किनारे एक युवक गंभीर हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची। घायल युवक को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने युवक के ट्रेन से गिरकर घायल होने की आशंका जताई है। डायल 112 के पुलिसकर्मी पवन कुमार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...