Muzaffarpur News: रेलकर्मी के बैंक खाते से 81 हजार रुपये उड़ाए
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के इमली रोड रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी रवि रंजन कुमार साइबर अपराध का शिकार हुए हैं। पीड़ित के बैंक ऑफ इंडिया खाते से बिना किसी पूर्व सूचना या ओटीपी के 81 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है।मामले को लेकर पीड़ित ने शनिवार को थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना 22 अक्टूबर की है। उनका मोबाइल हैंग हो गया और अपने-आप रीस्टार्ट होने लगा। मोबाइल चालू होने के बाद शंका होने पर जब उन्होंने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो पाया कि उससे 81 हजार रुपये से अधिक की राशि गायब है। रेलकर्मी ने बताया कि उन्होंने खुद कोई लेनदेन नहीं किया था और न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी शेयर किया गया था। मोबाइल हैंग होने के दौरान ही उनके खाते में सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.