Muzaffarpur News: रेलकर्मियों के 12 घंटे की ड्यूटी पर लगेगी रोक, ओवरटाइम भी मिलेगा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलकर्मियों से आठ घंटे के रोस्टर पर 12 घंटे काम लेने की व्यवस्था बंद होगी। ट्रैफिक गेटों पर भी आठ घंटे की ही ड्यूटी ली जाएगी। कर्मचारियों की कमी के कारण इससे अधिक काम लेने पर ओवरटाइम देना होगा। वहीं, रनिंग कर्मचारियों को भी अतिरिक्त ड्यूटी का बकाया ओवरटाइम मिलेगा। सोनपुर मंडल के स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक में रेलकर्मियों के हित में ये फैसले लिए गए हैं। डीआरएम अमित सरन की अध्यक्षता में रेल प्रशासन व ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों की 65 समस्याओं पर चर्चा हुई। यूनियन के अनुसार, इनमें 29 का समाधान बैठक में ही कर दिया गया। अन्य पर डीआरएम व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुजफ्फरपुर लॉबी और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.