Muzaffarpur News: रेमंत झा बने तिरहुत के सहायक ईख आयुक्त
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिले में गन्ना क्षेत्र को विस्तार देने के लिए विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस क्रम में जिले में दो नये पदाधिकारियों की पदस्थापना की गई है। रेमंत झा को सहायक ईख आयुक्त मुजफ्फरपुर बनाया गया है। वहीं, अरविंद कुमार रवि की पदस्थापना सहायक निदेशक ईख विकास के रूप में हुई है। सहायक ईख आयुक्त का पद पिछले चार वर्षों से खाली पड़ा हुआ था, जबकि सहायक निदेशक ईख विकास का पद भी पिछले तीन वर्षों से रिक्त था। दोनों अधिकारियों को हफ्तेभर के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.