मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के रेड लाइट एरिया से पुलिस ने दो संदिग्ध युवक को पकड़ा है। दोनों शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। फिलहाल, दोनों को थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दोनों के नाम-पते की सत्यापन भी किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाके में संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा। शक होने पर दोनों को पकड़ कर पूछताछ की गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ कर अपने साथ थाने लाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...