मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शुक्रवार को रेड लाइट एरिया स्थित पुलिस पाठशाला व आंगनबाड़ी केंद्रों से आई बच्चियों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित वर्ग की बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना था। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देशानुसार प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद एवं समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के भगवानजी पाठक ने संयुक्त रूप से स्कूल बैग का वितरण किया। सचिव ने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...