मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के निर्देशन में बुधवार को रेडक्रॉस भवन में रेड क्रॉस और इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएम कुमार गौरव, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह व इनर व्हील की अध्यक्ष प्रीतिराज, जिला ऑडिटर सोनल वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।डीएम ने शिविर में आए रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। रक्तदाताओं का रक्त संग्रह करने के लिए रेड क्रॉस पटना से रक्त संग्रह वैन मंगाई गई थी। रेड क्रॉस पटना के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन प्रसाद, तकनीशियन चन्द्रभूषण कुमार, जगत नारायण शर्मा, मो. नसीम, प्रेम कुमार और मुजफ्फरपुर रेड क्रॉस के चिकित्...