Muzaffarpur News: रेडलाइट एरिया के लोगों का बनेगा जन्म, आय व अन्य प्रमाणपत्र
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रेडलाइट एरिया के 300 महिला-पुरुषों और बच्चों का जन्म, आय समेत अन्य प्रमाणपत्र बनाने को लेकर बुधवार को उनके आवेदन लिये गए। पहली बार इस इलाके के लोगों के लिए पुलिस पाठशाला में विशेष शिविर लगाया गया। यह शिविर यहां के लोगों की जरूरत सामने आने के बाद लगाया गया।
सर्वे की जानकारी इससे पहले इस इलाके में सर्वे कराया गया था। इसमें आवश्यक कागजात की कमी से जूझ रहे लोगों की पीड़ा सामने आई थी। 102 परिवार में सर्वे कराया गया था, जिसमें छोटे बड़े मिलाकर 503 सदस्य थे। इनमें 452 लोग जन्म, जाति समेत अन्य प्रमाणपत्रों की कमी से जूझ रहे हैं। इसे लेकर पुलिस पाठशाला की समन्वयक और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य नसीमा खातून ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिखा था। बुधवार को अनुमंडल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.