Muzaffarpur News: रिश्वत मांगने के आरोप में महिला थानेदार निलंबित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। वैशाली के महिला थाने की थानेदार पूर्णिमा कुमारी को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ सदर-2 लालगंज की जांच रिपोर्ट के आधार पर वैशाली एसपी ने की है। आरोप है कि एक केस के प्राथमिकी अभियुक्त के भाई का नाम मुकदमे से हटाने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गयी थी। पूर्णिमा कुमारी इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में भी महिला थानेदार रह चुकी हैं। मामला वैशाली महिला थाने में दर्ज दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक केस के वायरल ऑडियो से सामने आया। जानकारी के अनुसार, ऑडियो क्लिप को तिरहुत क्षेत्र के डीआइजी कार्यालय से 16 सितंबर को जांच के लिए वैशाली एसपी के पास भेजा गया था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: रिश्वत वाला ऑडियो वायरल, महिला थानाध्यक्ष नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.