मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी थाना क्षेत्र निवासी तीन बच्चों के पिता को अपनी एक रिश्तेदार की 18 वर्षीय बेटी से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग निकले। लड़की मुशहरी थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहती थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के फरार होने के बाद लड़की के परिजन ने मुशहरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।इस बीच आरोपी की पत्नी और लड़की की मां ने साथ मिलकर दोनों को पकड़ने की प्लानिंग बनाई। दोनों ने फरार प्रेमी जोड़े के मोबाइल पर संपर्क किया और कहा कि वे लोग उनकी शादी कराने के लिए तैयार हैं। शादी का झांसा देकर दोनों को शहर के पक्की सराय चौक पर बुलाया गया। शुक्रवार को जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, घात लगाकर बैठी आरोपित की पत्नी और लड़की की मां ने स्थानीय पुलिस की म...