मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल के रिटायर चिकित्सक डॉ. शिवशंकर ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने अहियापुर थाने में केस दर्ज कराया है। केस में शहर के अलग-अलग इलाकों के सात लोगों को नामजद किया गया है।

डॉक्टर की शिकायत डॉ. शिवशंकर मालीघाट के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने अहियापुर के सहदुल्लापुर में उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपित धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके और परिवार के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा। डॉ. शिवशंकर सदर अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे जेल के ड...