मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता एनएच 122 पर सिहो चौक के पास शनिवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार एक रिटायर डीएसपी की बताई गई है। वह खुद भी कार में सवार थे। दुर्घटना के बाद रिटायर डीएसपी ने घायल युवक को इलाज के लिए सकरा सीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी युवक वैशाली जिले के पातेपुर थाना के चकनसिर गांव का मो. अजरुद्दीन है। वह मुजफ्फरपुर शहर से अपने घर लौट रहा था। सकरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...