Muzaffarpur News: रिटायर्ड अधिकारी के बंद घर से 15 लाख की चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग संस्कृत कॉलेज के समीप के निवासी रिटायर्ड अधिकारी के घर से चोरों ने 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया है कि उनका घर बीते कई दिनों से बंद था। चोर उनके घर का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने व चांदी की ज्वेलरी, कीमती सामान व नौ हजार नकदी चोरी कर लिया। मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में दिनदहाड़े बंद घर से लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.