Muzaffarpur News: रास्ते के विवाद में मारपीट, दो जख्मी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। महवल गांव में रास्ते के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक गुट के दो लोग जख्मी हो गए। घायल गणेश कुमार एवं महादेव भगत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में गणेश कुमार ने गांव के ही शंभू भगत, दरोगा भगत समेत नौ नामजद एवं चार से पांच अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। गणेश कुमार ने बताया कि आरोपितों ने बांस-बल्ली लगाकर रास्ते को घेर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। पॉकेट से एक हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.