मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद की मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से रविवार को मिठनपुरा स्थित एक होटल में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिंदी, संस्कृत और लोकगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एके दास, प्रांतीय पर्यवेक्षक सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी अमरनाथ प्रसाद, अध्यक्ष विनोद कुमार नंदे, सचिव अमोद कुमार ठाकुर, प्रकल्प संयोजक शेखर कुमार, संगठन सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार और विद्याभूषण वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल, मालीघाट ने प्रथम, क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय और मदर टेरेसा विद्यापीठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ...