मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार तैराकी संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तैराकों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में देशभर से जुटे प्रसिद्ध तैराकों ने पटना स्थित दीघा के जनार्दन घाट से पटना लॉ कॉलेज घाट तक तैराकी की। 12 किमी लंबी इस प्रतियोगिता में जिले के वरिष्ठ कोच सह मैराथन तैराक सत्यनारायण प्रसाद ने लगातार तीसरी बार 45 साल से अधिक आयु वर्ग में बाजी मारी। पहली बार शामिल हुए युवा तैराकों आर्यन आर्या, सत्यम कुमार, प्रांजल प्रियदर्शी एवं शिवम कुमार ने 14 से 20 आयु वर्ग में मैराथन तैराकी को समय सीमा में पूरा किया। प्रतियोगिता में जिले से कुंदन राज, उमेश कुमार, अजीत कुमार तकनीकी पदाधिकारी एवं अरविंद कुमार, देवेश कुमार, निधि कुमारी ने लाईफ सेवर के तौर पर...