Muzaffarpur News: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर शुक्रवार को मिठनपुरा पानी टंकी चौक स्थित जनक आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र में गोष्ठी हुई। संस्थान अध्यक्ष डॉ. ललन तिवारी ने आयुर्वेद के महत्व और औषधीय पौधों के उपयोग पर जागरूक किया। कहा कि रसोई के कई मसाले औषधीय गुणों से भरपूर हैं। लोगों को खेत, छत और गमलों में औषधीय पौधे लगाने चाहिए। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। लोगों को सामान्य औषधियां भी दी गईं। मौके पर एचएल गुप्ता, अरुण शाही, प्रमोद मिश्रा, सरस्वती देवी, पायल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.