Muzaffarpur News: राशि गबन करने के आरोप में दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बोआरीडीह पंचायत के गौसनगर गांव में नलजल योजना की राशि गबन करने के आरोप में पुलिस ने तत्कालीन वार्ड सदस्य व वार्ड सचिव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौसनगर गांव निवासी तत्कालीन वार्ड सदस्य शत्रुघ्न ठाकुर और वार्ड सचिव रामाशंकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नलजल योजना की राशि गबन करने के आरोप में पंचायत सचिव के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 10 लाख रुपए गबन का आरोपित पूर्व नाजिर धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.