Muzaffarpur News: राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विधायक बेबी कुमारी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुशहरी व बोचहां प्रखंड से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पात्र लाभुकों को राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए बार बार प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। विधायक ने पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इधर, राजकीय रामेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिन्दा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। मौके पर विधायक बेबी कुमारी, भोला कुशवाहा, चंद्रकेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.