Muzaffarpur News: राशन कार्ड की समस्या से डीएम को कराया अवगत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: कांटी। जदयू राज्य परिषद सदस्य सौरभ कुमार साहेब के साथ जदयू नेताओं ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर राशन कार्ड की समस्या से अवगत कराया। डीएम से कहा कि राशन कार्ड से वास्तविक जरूरतमंदों का नाम काटे जाने के कारण हजारों परिवार राशन से वंचित हो जाएंगे। नेताओं ने नाम काटे जाने के पहले भौतिक सत्यापन कराने की मांग की। इसपर डीएम ने आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, मनोज महतो, नीरज कुमार चौधरी, डॉली मित्तल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.