मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामबाग रोड, गोशाला चौक, हाथी चौक व आसपास के इलाकों से पानी निकलने के बाद शुक्रवार को लोगों ने राहत की सांस ली। पानी निकालने के लिए लगाए गए निगम के 83-83 एचपी क्षमता के तीन पंपों को दोपहर में बंद किया गया। बीते 24 घंटे में 13 घंटे से अधिक समय तक पंप चलाकर पानी को निकाला गया। हाथी चौक पर मौजूद सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने बताया कि संबंधित इलाके में जाम पड़े सात कल्वर्ट व उससे जुड़े नालों की सफाई भी कर दी गई है। साथ ही शहर के किसी अन्य इलाके में अहम या प्रमुख रोड या इलाके में जलजमाव नहीं होने का दावा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...