मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: सरैया। रामपुर विश्वनाथ पंचायत में निर्माणाधीन विवाह भवन की शुक्रवार को बीपीआरओ अरुण कुमार ने जांच की। इस दौरान दो गुट आपस में उलझने गए। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के किनारे विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो सुरक्षित नहीं है। वहीं, दूसरे गुट के लोगों ने बताया कि जमीन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में यहां भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उधर, बीपीआरओ अरुण कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश पर स्थल की जांच की गई है। सीओ से एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण शुरू हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...