मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के एक गांव में गुरुवार सुबह 16 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी पशुचारा लाने चौर गई थी। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह में पुत्री खेत गई थी, जहां आरोपित ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। पुत्री किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। थानेदार अंजलि कुमारी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...