मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सबसे व्यस्त रामदयालु रेलवे गुमटी पर अब अस्थाई अंडरपास बनेगा। रोजाना घंटों जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने इन तात्कालिक व्यवस्था का निर्णय लिया है। सोनपुर मंडल ने अंडरपास निर्माण के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को भेज दिया है।

जाम से निजात पाने के उपाय रेलवे का कहना है कि रामदयालु गुमटी पर सुबह-शाम ट्रेनों के आने-जाने के कारण गुमटी बंद रहने पर शहर के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग जाती हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और नौकरी पर जाने वाले तो परेशान होते ही हैं, कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसते हैं। इसके स्थायी समाधान के लिए यहां आरओबी का प्रस्ताव पहले से लंबित है। इसका निर्माण एनएचएआई को कराना है। इसे मुजफ्फरपुर-बरौन...