मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालु में सनातन सेवक संस्थान की ओर से कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर सभी सोमवारी को भी जारी रहेगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार और प्रदेश संरक्षक प्रभाकर कुमार ने इसकी शुरुआत की। शुभारंभ से पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, डॉ. विजयेश कुमार, मुरारी शरण सिंह, श्याम, पंकज, रंजन, अविनाश कुमार, गोविन्द, विश्वमोहन कुमार, गुड्डू कुमार, शीतेष कुमार, रामबाबू यादव समेत सैकड़ों सनातन सेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कटोरिया में नालंदा के लोग कर रहे कांवरियों की सेवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...