मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सोनपुर रेल मंडल के रामदयालु नगर रेलवे गुमटी संख्या सात स्पेशल (रामदयालु गुमटी) पर मंगलवार की रात 10 बजे से रबराइज्ड रोड सरफेस और ओवरहॉलिंग व रेलपथ मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इससे रेलवे गुमटी रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रखी गई। इस दौरान गाड़ियों का परिचालन खबड़ा-कलमबाग रोड और गोबरसही-पावर हाउस रोड से हुआ। गुमटी बंद होने से बड़े वाहनों के चालकों को परेशानी हुई। शहर मिठनपुरा, मोतीझील आदि जाने के लिए लंबा फेरा लगाना पड़ा। यह कार्य बुधवार और गुरुवार की रात 10 से सुबह छह बजे तक भी किया जाएगा। इसे लेकर भी रामदयालु नगर रेलवे गुमटी बंद रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Raebareli News: तीन दिन तक बंद रहेगी रेलवे क्रासिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...