Muzaffarpur News: रामदयालु गुमटी पर आरओबी निर्माण तक बनेगा अंडरपास
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हाजीपुर रेलखंड के रामदयालु नगर गुमटी संख्या-सात पर ट्रेन गुजरने के दौरान सड़क यातायात ठप होने से लगने वाली जाम से मुक्ति के लिए जल्द वैकल्पिक रास्ता मिल सकता है। सोनपुर रेल मंडल ने गुमटी के पास अंडरपास निर्माण की संभावना को लेकर फिजिबिलिटी सर्वे कराया है। इसका काम पूरा हो गया है। अब सर्वे के आधार पर अंडरपास निर्माण की तकनीकी व्यवहार्यता और आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रस्तावित आरओबी बनने तक गुमटी के बंद होने की स्थिति में सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराना है。
गुमटी की स्थिति रामदयालु रेलवे गुमटी एनएच-22 से सटे महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। ट्रेनों के गुजरने के लिए गुमटी बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। गुमटी खुलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.