मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के रामदयालुनगर गुमटी के समीप गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। उसकी पहचान कथैया थाना के दोस्तियां गांव निवासी कौशल किशोर (32) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में चांदनी चौक के पास किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहते थे。 यह भी पढ़ें- चेकपोस्ट के पास यूपी के शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत हादसे का विवरण परिजनों ने बताया कि कौशल किशोर रामदयालु स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। इसके साथ ही वे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। गुरुवार रात वे शेरपुर से ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से चांदनी चौक स्थित रूम पर लौट रहे थे। इसी दौरान रामदयालु गुमटी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक फिसलने के कारण वे सड़...