मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम रविवार को भाजपा रामदयालुनगर मंडल के सभी 71 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी। मंडल के अस्थायी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंत्री नूनदन सिंह, अनिल ओझा, संजीव सोनू, आईटी सेल संयोजक शुभेंदु सिन्हा, किसान मोर्चा महामंत्री धीरज महाराज, शक्तिकेंद्र प्रमुख राजीव पाराशर, चंदन कुमार, देवेंद्र महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, मंडल के अन्य पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों ने अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भाजपाइयों ने सुनी प्...