मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में इंटर्नशिप कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न्स ने ईएनटी, डर्मटेलॉजी, पैथोलॉजी, ओप्थेलोमॉजी, डेंटल और जेनरल फिजिशियन के साथ डे केयर यूनिट में प्रशिक्षण लिया। रामकृष्ण मिशन आश्रम में एमडीडीएम की छात्राओं ने इंटर्नशिप की है। इस मौके पर स्वामी भावात्मानंद (सचिव), डॉ. अलका जायसवाल (प्राचार्या) एवं डॉ. प्रांजलि (नोडल पदाधिकारी, इंटर्नशिप कार्यक्रम) ने भाग लिया। डॉ. विशाल गिरि, डॉ. राजीव कुमार, प्रो. एसएनपी सिंह, डॉ. देवश्रुति घोष, प्रो. पूनम सिन्हा, देवेंद्र पांडेय, देवेंद्र कुमार, रामनाथ गुप्ता, महाशंकर प्रसाद, जय नारायण सिंह, केशव कुमार एवं सुधीर चंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...