मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निर्माण में तकनीकी खामी सामने आने के बाद मंगलवार की दोपहर निगम के जेई ने वार्ड 31 में रामदयालु रोड से सटी साइन कॉलोनी में सड़क निर्माण रोक दिया। नगर निगम की करीब 24 लाख की योजना से यहां सड़क-नाला बनना है। पिछले साल ही कार्यादेश जारी किया गया था।

स्थानीय लोगों के प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों के मुताबिक नाला बनाने के बाद ठेकेदार ने करीब ढाई महीने तक काम बंद रखा। फिर अचानक बीते तीन दिनों से सड़क निर्माण शुरू कर दिया। सुबह में कॉलोनी में विनोद गुप्ता के घर के पास राबिश-सुरखी का छिड़काव देख लोगों ने निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। फिर मौके पर पहुंचे जेई लालबाबू यादव ने तत्काल काम बंद करने के निर्देश दिए। डीपीआर में रोड ढलाई से पहले चार इंच जेएसबी (मिक्सिंग मेटेरियल) भरना है,...