मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जन्माष्टमी पर चार सितंबर को हरिसभा चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में अज्ञात उचक्कों ने पूजा करने पहुंचे चार श्रद्धालुओं के गले से चेन व एक महिला का मंगलसूत्र उड़ा लिया। इस संबंध में माखन साह चौक निवासी आयुष तुलस्यान ने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसी तरह मंदिर में भीड़ के बीच उचक्कों ने पूजा करने आई मिठनपुरा के शक्तिनाथ नगर की सोनी कुमारी के गले से लगभग 10.73 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, नई बाजार की मेघा कुमारी के गले से 10.5 ग्राम की सोने की चेन, गोला रोड के जयगोविंद कुमार के गले से 17 ग्राम की सोने की चेन व आमगोला की रंजना शर्मा के गले से लगभग एक भर की सोने की चेन उड़ा ली। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी आरपीएफ मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मिठनपुरा थानाध्य...