मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। 52वीं आंचलिक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, जोन-जी में चयनित खिलाड़ी 25, 26 एवं 27 अक्टूबर को सीतामढ़ी में आयोजित राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जोन-जी में मुजफ्फरपुर समेत सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली की टीमें शामिल हैं। कबड्डी संघ के जिला सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर को वैशाली में हुई आंचलिक प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...