Muzaffarpur News: राजेश बंसल जिला सेस्टोबॉल चैम्पियनशिप 22 को
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में प्रथम राजेश बंसल जिला सेस्टोबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 22 अगस्त को बोचहां स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन अध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि यह एक दिवसीय प्रतियोगिता होगी। मुजफ्फरपुर में इससे पहले सेस्टोबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिला चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राहुल चौरसिया तथा तकनीकी संयोजक शेताब खान बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.