Muzaffarpur News: राजेपुर में बदमाशों ने छात्रा पर चाकू से किया हमला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। राजेपुर ओपी के दिनेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेपुर लखना की छात्रा पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू छात्रा के दाहिने हाथ पर लगी है। प्राचार्य डॉ. मो. वसीम हाशमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। मामले को लेकर छात्रा ने राजेपुर ओपी में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह विद्यालय में छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी लेकर घर लौट रही थी। विद्यालय से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात बाइक सवार ने रोकने की कोशिश की। इस बीच राहगीर को देखकर बाइक सवार आगे निकल गया। भय से विद्यालय की तरफ जाने लगी। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। ओपी अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.